Press "Enter" to skip to content

किसान को बंधक बनाकर बदमाशों ने बेची धान: मंडी आ रहे किसान से कहा धान गिर रहीं हैं, फिर लूट ले गए धान / Shivpuri News

शिवपुरी में धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मंडी ले जा रहे किसान को बंधक बनाकर उसकी धान बेचने का मामला सामने आया है। दो दिन तक जब नरवर की मगरौनी चौकी पुलिस ने सुनवाई नहीं तब गुरुवार को किसान ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

करैरा तहसील क्षेत्र के छिरारी गांव के रहने वाले किसान सिध्द्धार पुत्र वालकिशन गुर्जर ने बताया कि 17 दिसंबर को वह अपने गांव से करीब 70 क्विंटल धान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर मगरौनी अनाज मंडी के लिए निकला था। दोपहर तीन बजे सिंध पुल के पास ट्रॉली से धान फैलने की कहकर कार सवारों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवा लिया था। तभी कार से उतरे पांच लोगों ने उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया था। वहीं एक व्यक्ति धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ले गया था। लोगों ने मगरौनी में किसी व्यापारी को उसकी ढाई लाख रुपए की धान बेच दी थी।

सिध्द्धार गुर्जर ने बताया कि उक्त बदमाशों ने उसे साढ़े पांच बजे खिरिया के पास छोड़ दिया था। कार में झूमा-झूटकी में उसने रामहेत पुत्र नारायण गुर्जर निवासी ग्राम आऊ खडीचा, अरविन्द, सतेन्द्र, करूआ पुत्र भारतसिंह निवल्ली ग्राम असलामपुर, सुरेन्द्र पुत्र प्राणसिंह निवासी ग्राम घवारा तहसील करैरा को पहचान लिया था। बाद में उसने फोन कर अपने परिजनों को बुलाया था। जब उसने मगरौनी में ट्रैक्टर-ट्रॉली तलाश की एक व्यापारी के फड़ के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली धान से भरा हुआ खड़ा दिखाई दिया था। बाद कुछ दूरी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पैट्रोल पंप के पास खड़ा हुआ मिला था। लेकिन उसमे धान नहीं भरी हुई थी। इसकी शिकायत मगरौनी चौकी में दर्ज कराई थी लेकिन दो दिन तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी की शिकायत लेकर आज वह एसपी ऑफिस पहुंचा हैं।

इस मामले में नरवर थाना प्रभारी केदार सिंह यादव का कहना है कि जिन लोगों पर लूट के आरोप किसान द्वारा लगाए जा रहे हैं, वह किसान के रिश्तेदार ही हैं। मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा हैञ पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!