शिवपुरी: शहर के जिला अस्पताल में एक युवक का चार्ज पर लगा हुआ मोबाइल चोरी हो गया. युवक पत्नी का ऑपरेशन कराने करैरा से शिवपुरी जिला अस्पताल आया था.
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र साहू निवासी ग्राम सिरसौना थाना करैरा ने बताया की आज वह अपनी पत्नी का नसबंदी का ऑपरेशन कराने करैरा से शिवपुरी जिला अस्पताल आया था. इसी दौरान गुरुवार की दोपहर 1 बजे उसने प्रतीक्षालय में मोबाइल चार्ज पर लगाया था. तभी एक युवक आया और मोबाइल सहित चार्जर निकालकर ले गया.
धर्मेंद्र ने बताया की अज्ञात युवक आँखों के सामने से मोबाइल और चार्जर निकालकर ले गया. इतने में उसको पकड़ पाते तब तक अज्ञात युवक मोबाइल और चार्जर लेकर फरार हो गया.




