16 हजार नियमित कर्मचारियों को कोषालय के आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर पर समग्र आईडी करनी होगी लिंक
शिवपुरी। जिले के सरकारी कार्यालयों में कार्य करने वाले करीब 16 हजार नियमित कर्मचारियों को अगले दो माह में अपनी समग्र आईडी जिला कोषालय के आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर से लिंक करनी होगी और यदि नियमित कर्मचारियों व उन्हें वेतन प्रदान करने वाले आहरण संवितरण अधिकारियों ने समय सीमा में ऐसा नहीं किया तो इन सभी को फरवरी माह का वेतन प्राप्त नहीं होगा। जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने इसे लेकर सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि जिले में प्रथम चरण में नियमित कर्मचारी के तौर पर कार्यरत करीब 16 हजार कर्मचारियों के वेतन व अन्य देयकों का भुगतान आईएफएमआईएस सॉफ्टेवयर के जरिए कोषालय से होता है और अब वित्त विभाग के निर्देश पर इन सभी नियमिति कर्मचारियों का सत्यापन समग्र आईडी से किया जाना है। वहीं आधार सक्षम भुगतान के भी निर्देश हैं। यह पूरी प्रक्रिया 28 फरवरी से पूर्व की जानी है जिसमें कर्मचारी व डीडीओ को समग्र आईडी की प्रविष्टि एवं सत्यापन की सुविधा सॉफ्टवेयर पर उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर ने हिदायत दी है कि उक्त कार्यवाही पूर्ण करने के बाद प्रमाण पत्र जिला कोषालय अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा और यदि ऐसा नहीं किया गया तो ऐसे सभी कर्मचारियों और डीडीओ को माह फरवरी का वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा, साथ ही संबंधित पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।

कलेक्टर ने डीडीओ को जारी किया पत्र, 28 फरवरी तक कार्य नहीं हुआ तो रुक जाएगा वेतन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बंद मकान में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, परिवार झांसी गया था / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- अनाज मंडी के पीछे करैरा में आरोपी कट्टे सहित गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News
- एनएच-27 पर भीषण हादसा: खड़े टैंकर में डंपर की टक्कर, हेल्पर की मौत / Shivpuri News
- टैक्सी चालक ने लौटाया महिला का खोया पर्स, पेश की ईमानदारी की मिसाल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment