Press "Enter" to skip to content

मंदिर से 40 सेकेंड में दानपात्र चुरा ले गया चोर: शिवपुरी के महादेव मंदिर में पहले भी हो चुकी है चोरी, वारदात CCTV में कैद / Shivpuri News

शिवपुरी के पिछोर कस्बे के टेकरी सरकार मंदिर के परिसर में बने महादेव मंदिर से एक चोर 40 सेकेंड में दान पात्र को चोरी कर ले गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। मंदिर से दानपात्र चोरी हो जाने की शिकायत पिछोर थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।

बताया गया कि इससे पहले भी मंदिर से चोर दानपात्र से पैसों की चोरी कर चुका है, लेकिन इस बार वह अपने साथ दानपात्र को ही ले गया। बुधवार सुबह दानपात्र तालाब किनारे पड़ा मिला। मंदिर से दानपात्र चोरी हो जाने की शिकायत पिछोर थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।

टेकरी सरकार मंदिर परिसर में संचालित गौशाला के अध्यक्ष रजनीश तिवारी ने बताया कि घटना मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे की है। वह और अन्य सदस्य गौशाला में गाय का उपचार करा रहे थे, तभी 8 बजकर 45 मिनट पर एक चोर महादेव मंदिर में घुसा और दान पात्र को उठाकर ले गया।

रजनीश तिवारी ने बताया कि महादेव मंदिर के दान पात्र से पहले भी पैसे चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। बाद में ताले वाले दानपात्र को रखा गया था। हर रोज मंदिर में साढ़े 9 बजे ताला लगाया जाता हैं। इससे पहले चोर मंदिर से दानपात्र को उठा ले गया। दानपात्र बुधवार सुबह तालाब किनारे मिला था। चोरी की शिकायत पिछोर थाने में दर्ज कराई गई हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!