शिवपुरी: करैरा स्थानीय मूंगफली मीलों से बिना किसी वैध दस्तावेज़ के मूंगफली एवं मूंगफली के दाने का परिवहन इन दिनों बिना रोक-टोक के चल रहा है यह सब तब हो रहा है जब मीलों से बाहर जा रहे ट्रकों पर कोई उचित कागजी कार्यवाही नहीं हो रही है खबरों के अनुसार, ट्रक ड्राइवर और मीलों के मालिक रातभर इन मीलों से मूंगफली एवं मूंगफली के दाने को लोड कर बेरोकटोक बाहर भेज रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में पूरी तरह से लापरवाह दिखाई दे रहे हैं.
इस पूरे गोरखधंधे में मंडी विभाग के अधिकारियों का आशीर्वाद बताया जा रहा है, जो इस प्रक्रिया को नजरअंदाज कर रहे हैं वहीं, इस पूरे खेल में करैरा मंडी विभाग के कुछ कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं और व्यापारियों के बीच भी हिस्सेदारी की खबरें सामने आ रही हैं, जो इसे अपने फायदे के लिए अंजाम दे रहे हैं रात के समय यह गतिविधियाँ और बढ़ जाती हैं. मंडी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी लिफाफे लेकर रजाई ओढ़कर सोते रहते हैं. जिससे यह अवैध कारोबार बिना किसी रुकावट के चल रहा है.
करैरा में बिना दस्तावेज़ के मूंगफली एवं दाने का परिवहन, जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से जारी है खेल / Shivpuri News




