शिवपुरी: शिवपुरी पुलिस अधीक्षक ने डेढ़ सौ गुम हुए मोबाइल लोगों को वापस लौटाए हैं. लोगों ने वापस मोबाइल पाकर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ का धन्यवाद देकर खुशी जाहिर की.
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि लोगों के मोबाइल जब गुम हो जाते हैं तो वह अपनी शिकायत साइबर सेल शाखा शिवपुरी में दर्ज कराते हैं इसके बाद जैसे ही मोबाइल में नई सिम डलती है तो साइबर सेल की टीम एक्टिव हो जाती है और मोबाइल को ढूंढने में लग जाती है और उस मोबाइल को ट्रेस कर अपने पास जप्त कर लेती है. इसके बाद लोगों को सूचना देकर उनके मोबाइल वितरित किए जाते हैं. ऐसे में 150 मोबाइल जिनकी कीमत लगभग 25 लख रुपए हैं. उन्हें जप्त कर मालिकों को लौटाए हैं इस साल लगभग 500 मोबाइल शिवपुरी पुलिस लौटा चुकी है. जिनकी बाजार कीमत 70 लाख रुपए बताई जा रही है. लोगों ने मोबाइल पर खुशी जाहिर की और पुलिस अधीक्षक शिवपुरी का धन्यवाद दिया. पुलिस अधीक्षक ने सायबर टीम की प्रशंसा भी की.







Be First to Comment