शिवपुरी: जिले में भाजपा ने अपने 29 मंडलों में से 20 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। 9 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा होल्ड पर है। लेकिन खरई मंडल अध्यक्ष की घोषणा विवादों के घेरे में आने के बाद अब खनियाधाना और बामौरकला भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने घोसित हुए नव मंडल अध्यक्ष के विरोध में मोर्चा खोल दिया हैं। खनियाधाना और बामौरकला के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बूथ प्रभारियों ने भाजपा के निर्वाचन अधिकारी और जिला अध्यक्ष के नाम एक पत्र लिखकर मंडल अध्यक्ष को हटाए जाने की मांग की है।
कांग्रेसी होने का लगाया आरोप
भाजपा ने सूचि जारी कर खनियाधाना मंडल से विवेक यादव को मंडल अध्यक्ष नियुक्त बीते रोज किया था। लेकिन आज खनियाधाना में भाजपा कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्षों ने एक बैठकर खनियाधाना मंडल से बनाये गए अध्यक्ष विवेक यादव को हटाए जाने की मांग की हैं। आज खनियाधाना के 49 बूथ प्रभारियों ने एक जुट होकर भाजपा के निर्वाचन अधिकारी और जिला अध्यक्ष के नाम एक पत्र लिखकर मंडल अध्यक्ष को हटाए जाने की मांग की है। सभी का कहना हैं कि चार साल पहले विवेक यादव कांग्रेस की लिए काम करते थे और उन्हें एकाएक मंडल अध्यक्ष घोसित कर दिया गया। जबकि क्षेत्र में कई कार्यकर्ता हैं जो भाजपा के लिए 30 सालों से काम करते हुए आ रहे हैं। मंडल अध्यक्ष की घोषणा को लेकर उनकी रायसुमारी के मुताबिक़ मंडल अध्यक्ष की घोषणा नहीं की गई हैं। ऐसे में अगर खनियाधाना मंडल अध्यक्ष को नहीं हटाया गया तो क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों को सामूहिक इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पडेगा।
बामौरकला मंडल अध्यक्ष हटाने की भी उठी मांग
इधर बामोरकला मंडल से घोषित हुए मंडल अध्यक्ष रमाकांत शर्मा को मंडल अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग बामोरकला मंडल क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के द्वारा की जा रही है। बामोरकला मंडल के 12 बूथ अध्यक्षों ने मिलकर घोषित हुए मंडल अध्यक्ष रमाकांत शर्मा को हटाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी रायसुमारी के मुताबिक मंडल अध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई है। भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बनाया हैं जिन्होंने पार्टी के किसी भी काम में रूचि नहीं दिखाई हैं। ऐसे में अगर पार्टी ने अपना निर्णय नहीं बदला तो सभी बूथ अध्यक्ष अपने पद से इस्तीफा देकर पार्टी से भी इस्तीफा देंगे। बता दें कि 20 मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब तक खरई, खनियाधाना और बामोरकला के भाजपा मंडल अध्यक्षों को हटाए जाने की मांग उठ चुकी हैं।

खनियाधाना और बामोरकला के नवनियुक्त भाजपा मंडल हटाने की मांग: बूथ प्रभारी एकजुट, सुनवाई न होने पर पार्टी से इस्तीफा देने का दिया अल्टीमेटम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment