Press "Enter" to skip to content

जिला अस्पताल के डॉक्टर पर अभद्रता के आरोप: सिविल सर्जन से शिकायत, एक मामले में CM हेल्पलाइन के बाद हुई नार्मल डिलीवरी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ अनुराग दंडोतिया द्वारा मरीजों के साथ लगातार अभद्रता करने के मामले सामने आये हैं। यहां डॉक्टर की मरीजों के अटेंडरों के द्वारा सिविल सर्जन सहित सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं। लगातार डॉक्टर की शिकायतें आने के वाद सिविल सर्जन ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही हैं। 

आज सोमवार को डॉ अनुराग दंडोतिया द्वारा किये गए अभद्र व्यवहार की शिकायत रन्नौद के रहने वाले इजहार सिद्धगी और उसके परिजनों द्वारा की गई हैं। इजहार का कहना हैं कि उसने अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां स्वास्थ्य संबधी पूछताछ करने पर डॉ अनुराग दंडोतिया द्वारा गलत व्यवहार किया गया।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत दर्ज कराने के बाद हुई नार्मल डिलीवरी

झिरी गाँव के रहने वाले अमन करारे ने भी डॉक्टर के गलत वर्ताव की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी के यहाँ डिलीवरी होना थी। इसी दौरान डॉक्टर अनुराग दंडोतिया ने उनसे ऑपरेशन की बात कहीं। अमन द्वारा डॉक्टर को बताया गया था कि इससे दो पहले ,डिलीवरी नॉर्मल हुई थी। इसके बाद भी डॉक्टर ने कोई जबाब नहीं दिया। जब परिजनों ने विरोध किया तो डॉक्टर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। इसके बाद जब सीएम हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई तो उसके बाद उनकी पत्नी के यहां नॉर्मल डिलीवरी हुई। अमन करारे का कहना था कि डॉक्टर को इस तरह से गलत व्यवहार मरीजों के साथ नहीं करना चाहिए और सही काम करना चाहिए लेकिन सीएम हेल्पलाइन के बाद उनकी समस्या का समाधान हुआ नहीं तो डॉ ऑपरेशन कर देते।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!