शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पोहरी पुल के पास अज्ञात बाइक चालक ने पैदल फ्रेश होने जा रहे वृद्ध में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद वृद्ध गंभीर घायल हो गया. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.
जानकारी के अनुसार राकेश परिहार ने बताया की मेरा भाई कोख सिंह परिहार उम्र 55 साल निवासी बड़ौदाकलां थाना गस्मानी पोहरी में रिस्तेदारी में आए हुए थे. इसी दौरान आज सुबह वह फ्रेश होने पोहरी बड़े पुल के पास जा रहे थे. तभी अज्ञात बाइक चालक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण नाक और माथे पर गहरी चोट आई हैं. घायल का जिलाअस्पताल में उपचार जारी हैं






Be First to Comment