Press "Enter" to skip to content

एक सोच एक विज़न के साथ बदरवास के मझारी विद्यालय में शुरू हुआ ग्रंथालय: 501 पुस्तकों के साथ शुरू हुआ पुस्तकालय / Shivpuri News

शिवपुरी: बदरवास जनपद शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयो में शानदार लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है. इसी क्रम मे मझारी स्कूल  में पदस्थ संस्था शिक्षकों द्वारा शानदार तरीके से ग्रंथालय का संचालन किया जा रहा है जिसमें बच्चों के लिए उपयोगी किताब में देकर उनकी योग्यता में वृद्धि की जा रही है. लाइब्रेरी का संचालन महेश जाटव प्राथमिक शिक्षक द्वारा किया जा रहा है. बदरवास ने एक नई पहल करते हुए *एक सोच  एक विजन* के तहत नये नये नवाचार करते हुए शिक्षा के उपलब्धि स्तर को बढ़ाया जा रहा है. बीआरसी अंगद सिंह तोमर के अनुसार ऐसी सभी शिक्षक जो अपनी दायित्वों का निर्वहन  शानदार तरीके से करते हुए नवाचार कर रहे हैं उन सभी को एक मंच के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा.अच्छे नवाचार के लिए जिला परियोजना समन्वयक का मार्गदर्शन प्राप्त होता है.501 किताबों के साथ शुरू हुआ है पुस्तकालय का संचालन शासकीय माध्यमिक विद्यालय बक्सपुर,माध्यमिक विद्यालय धमानटूक में भी अच्छी  किया जा रहा है. brcc द्वारा महेश जाटव सहित समस्त शिक्षकों के शानदार प्रयास के लिए सराहना कि है. जनपद शिक्षा केंद्र बदरवास में जल्दी ही और लाइब्रेरी का संचालन किया जाएगा. प्रथम 12 शानदार लाइब्रेरी  करने वाले संस्था प्रभारी और शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा.लाइब्रेरी संचालन के लिए अंतिम समय सीमा 25 दिसंबर रखी गई है.इसके साथ-साथ गतिविधियों के उत्कृष्ट वीडियो बनाकर अध्यापन कराने वाले, स्कूलों की बेहतर रंगाई पुताई के लिए, एवं नियमित बेहतर संचालन के लिए,ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को कार्यक्रम आयोजित कर प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया जाएगा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!