शिवपुरी: शहर में चोरों का आतंक दिन वा दिन बढ़ता जा रहा है। जहां चोर बेखौफ होकर चोरी करने की बरदात को अंजाम दे रहे हैं। वही पुलिस अभी तक इन चोरों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। जिसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने दो चोर बेखौफ होकर घर में घुसने का प्रयास करते हुए नज़र आ रहे हैं। पर नाकाम होने पर लौट जाते हैं।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो शिवपुरी शहर के गुना बाईपास के रिहायशी इलाके का शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है। जिसमे दो चोर मैने गेट से घर में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। जिसका वीडियो घर घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे के कैद हो गया। जो आज रविवार की सुबह करीब 8 बजे से जमकर वायरल हो रहा है।

Be First to Comment