शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के न्यू दर्पण कॉलोनी में सूने घर के चोरों ने ताले चटकाकर हजारों रुपए की चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है। जिस पर फिजिकल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राहुल भदोरिया पुत्र गजेंद्र भदोरिया निवासी भिंड ने बताया कि वह शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के न्यू दर्पण कॉलोनी में चंदन जाटव के मकान में किराए से रहता है। बीते रोज पूर्व वह किसी काम से अपने घर भिंड गया हुआ था। जहां से वह आज शनिवार की सुबह 8 बजे वापिस आया तो उसने देखा घर के ताले टूटे हुए थे। और घर में रखें टीवी, सिलाई मशीन, सोने की रिंग, पेंडल, अंगूठी और नगद रूपए और अन्य सामान को कोई अज्ञात चोर चुरा कर के गया। जिसकी सूचना उसने फिजिकल थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फिजिकल थाना पुलिस ने जांच कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।







Be First to Comment