Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के पर्यटक स्थलों के थर्मोकॉल मॉडल बनाए और पाएं इनाम / Shivpuri News


शिवपुरी। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी द्वारा आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले के विभिन्न शासकीय एवं प्रायवेट शिक्षण संस्थानों, एनजीओ तथा शहर के अन्य इच्छुक व्यक्तियों का शिवपुरी के विभिन्न पर्यटक स्थलों के थर्माेकॉल मॉडल आमंत्रित किये गये हैं। मॉडल प्रस्तुत करने की तिथि 12 अक्टूबर तक की गई है। पर्यटक स्वागत केन्द्र पर इस दिन सायं 05 बजे तक मॉडल लगाये जाना हैं।

पर्यटक स्थलों के प्रतिस्पर्धा के तौर पर जिन मॉडल को बनाया जाएगा। उनमें छत्री कै.श्रीमंत माधव महाराज, भदैया कुण्ड झरना, सुरवाया की गढी, तेरही मठ, सेसई सूर्य मंदिर, तात्या टोपे, पवा जल प्रपात, भूराखो, टुण्ड़रा भरका आदि स्थलों के मॉडल तैयार करना है। मॉडल बनाने की प्रतिस्पर्धा में प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान आने पर उनको प्रशस्ती पत्र एवं पारितोषिक प्रदान किए जाएगे। प्रतियोगिता में भाग लेकर शिवपुरी पर्यटन को बढावा देने हेतु इस अवसर का लाभ उठावें।

डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी जिला पुरातत्व एवं पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवांगी अग्रवाल ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत व्यापक रूप से जन उत्सव के रूप में मनाये जाने की भावना को दृष्टिगत रखते हुए शिवपुरी के पर्यटक स्वागत केन्द्र पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव 01 सितम्बर 2021 से 15 अगस्त 2022 तक मनाये जाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया है।

पर्यटक स्वागत केन्द्र पर माह के प्रत्येक रविवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जाने हेतु महिला बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं शहर के अन्य एनजीओ द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से बच्चों के खेलकूद चित्रकला, गायन, वादन तथा योग प्रशिक्षित योग गुरू के द्वारा प्रतिदिवस सबह 06 बजे से 07 बजे तक योग कराया जा रहा है। इस आयोजन में जिले के इच्छुक निवासीगण इसका लाभ उठा रहे हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!