शिवपुरी: जिले के पोहरी जनपद में पदस्थ सीईओ गिर्राज शर्मा ने मुरैना जिले के जनपद जौरा में 1 करोड़ 68 लाख की राशि का गबन किया हैं. जिसकी जाँच में शिकायत प्रमाणित भी पाई गई थी. मुरैना के जौरा में 2020 से 2022 तक गिर्राज शर्मा जनपद जौरा सीईओ रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने विकास कार्य की 1 करोड़ 68 लाख की राशि का गबन किया था.
बता दें की मुरैना जिले की जनपद जौरा पंचायत में 25 सदस्य हैं. अगर पंचायत में विकास कार्य की योजना लाई जाती हैं तो उसमें 13 सदस्य का अनुमोदन एवं हस्ताक्षर करने पर विकास कार्य लाए जाते हैं. लगभग 2021 फरबरी में 1 करोड़ 68 लाख की राशि शासन ने जनपद पंचायत जौरा को भेजी थी. जिसे कई महीनों तक खर्च नहीं किया गया. जब पूरी राशि विकास कार्य में इस्तेमाल नहीं की गई और लेप्स होने की कगार पर आ गई थी. तभी जौरा के सीईओ गिर्राज शर्मा ने जनपद पंचायत के 2-4 सदस्यों को बुलाकर उनको 30-30 हजार का लालच देकर हस्ताक्षर कराए. अन्य पंचायत सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर लिए गए. इस प्रकार सीईओ गिर्राज शर्मा ने विकास कार्य ना करते हुए फर्जी बिल बनाकर कई खातों के माध्यम से राशि हड़प कर ली. जिसकी शिकायत 2023 में प्रमाणित भी पाई गई थी. अब सीईओ गिर्राज शर्मा शिवपुरी जिले में 2 जनपद का चार्ज लिए हुए बैठे हैं.







Be First to Comment