शिवपुरी: जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम जोहोरिया में तालाब के पास एक युवक की बाइक फिसल गई. जिसके कारण युवक गंभीर घायल हो गया. जिसे जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया हैं. जहां पर उसका उपचार जारी है.
खनियांधाना के जोहोरिया गांव के रहने वाला रामजीलाल आदिवासी उम्र 25 साल खनियाधाना से सब्जी लेकर बाइक से अपने घर की ओर लौट रहा था। तभी जोहोरिया गांव के तालाब के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई. जिससे हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु खनियाधाना के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उसकी गंभीर हालत होने के चलते शिवपुरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ घायल का उपचार जारी हैं.






Be First to Comment