,

रेलवे स्टेशन रोड़ पर लगा लंबा जाम, घंटो फंसी रही कई स्कूली बसें और अन्य वाहन, यातायात पुलिस ने खुलवाया जाम / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के पुरानी पुलिस लाइन से रेलवे स्टेशन वाली रोड पर आज शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भीषण और लंबा जाम लग गया। जिसको दर्जनों स्कूली बसें एवं अन्य वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। जिसके बाद मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने जाम को खुलवाया। वही आपको बता दें शिवपुरी पोहरी रोड़ पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते आज सुबह से ही शिवपुरी पोहरी रोड से निकलने वाले ट्रैफिक को रेलवे स्टेशन होते हुए पुरानी पुलिस लाइन से निकाला जा रहा है। जहां रास्ता सकरा होने एवं रेलवे स्टेशन के पास स्थित गौदाम में रैक लग रही है। जिसके कारण कई  ट्रक रोड किनारे खड़े हुए है। जिसके कारण भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली।