,

ठग का व्हाट्सऐप कॉल और मेडिकल स्टोर संचालक के खाते से 50 हजार रुपए गायब / Shivpuri News

शिवपुरी: मेडिकल स्टोर संचालक के पास अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आने के बाद ठगों ने खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए। ठगों के कहने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने खाते से जुड़ी जानकारी साझा की और इसके बाद यह घटना घटी।

जानकारी के मुताबिक, करैरा निवासी माजिद खान (41) पुत्र स्व. हमीद खान करैरा में मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। उनके मोबाइल नंबर 8873480411 से ठग ने व्हाट्सऐप कॉल किया। ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका खाता अपडेट करना है।

ठगों ने कहा कि वे उनका खाता आधार कार्ड से लिंक कर रहे हैं। ठग ने उनसे एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी मांगा। उन्होंने ठगों को सारी जानकारी दे दी। इसके बाद उनके खाते से 50 हजार रुपये कट गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

बदमाशों का फिर कॉल… 28 हजार रु. बच गए
मोबाइल खाते में बचा पैसा 50 हजार रु. से कम था। ठग दुबारा फोन कर 28 हजार रु. ट्रांसफर कराने की कोशिश कर रहे थे। पीड़ित ने जब ठगों की कॉल बंद कर दी, तब जाकर यह रकम बच पाई।

इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित से आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ठगों ने पीड़ित के बैंक खाते को हैक कर लिया था। खाते में फिलहाल केवल 1.60 लाख रु. बचे है