शिवपुरी: जिले बैराड़ थाना क्षेत्र के पोहरी-बैराड़ मार्ग पर एक चलती बाइक में अज्ञात कारणों के चलते अचानक से आग भड़क गई। बाइक चालक ने बाइक से कूद कर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। इसके कुछ देर में बाइक जलकर पूरी तरह से ख़ाक हो गई।
चलती बाइक में आग किन कारणों से लगी इसकी असल वजह फिलहाल सामने नहीं आ सकी है। बाइक चालक ने आगजनी की सूचना बैराड़ पुलिस में दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, एसवाया गांव का रहने वाला अरविन्द रावत किसी काम से बाइक पर सवार होकर बुधवार की दोपहर बैराड़ जा रहा था। तभी सांपरारा गांव के पास बाइक में पहले एकाएक चिंगारी उठी, फिर बाइक से आग की लपटें उठने लगी थी। जिसे देख बाइक चालक अरविन्द घबरा गया था। अरविन्द ने बाइक की रफ्तार धीमी कर चलती से कूदकर खुद को बचाया।
बताया गया हैं अरविन्द ने यह बाइक एक साल पहले ही खरीदी थी, लेकिन आज उसकी बाइक में आग भड़क गई।

चलती बाइक में लगी आग: धू-धूकर जली, युवक ने कूदकर बचाई जान, एक साल पहले ही खरीदी थी बाइक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment