शिवपुरी में शनिवार को 19 साल की छात्रा ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। कोतवाली पुलिस ने मां के बयानों के बाद एक युवक के खिलाफ परेशान करने और सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। बता दें कि मृतिका की मां ने 20 साल के युवक पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।
जानकारी के अनुसार विलोकला गांव की रहने वाली 19 साल की छात्रा अपने छोटे दो भाइयों के साथ शहर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। जहर खाने के बाद पिता ने छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उन्होंने भाई-बहन के बीच विवाद की बात कही थी। बाद में छात्रा को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, लेकिन उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
कोतवाली पुलिस ने छात्रा की मौत के बाद मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच को आगे बढ़ा दिया था। पड़ताल में पुलिस ने छात्रा की और भाई के बयान लिए थे। बयानों में दोनों ने बताया कि ईटमा का रहने वाला चंदू रावत (20) बेटी को प्रताड़ित और परेशान करता रहता था। चंदू लगातार बेटी पर बात करने के लिए दबाब बनाता रहता था। चंदू रावत की लगातार की जा रही प्रताड़नाओं से तंग आकर बेटी ने सुसाइड कर जान दे दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपित चंदू रावत निवासी ईंटमा के खिलाफ दुष्प्रेरण सहित एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।

युवक से परेशान होकर छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत, युवक पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment