शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के अहीर मोहल्ले में रहने बाले युवक के साथ 3 लोगों ने होटल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. पुलिस ने मामले की जाँच शुरु कर दी हैं.
वर्षा बाल्मिक निवासी अहीर मोहल्ला ने जानकारी देते हुए बताया की उसका पति चंद्रभान बाल्मिक उम्र 40 वर्ष कोलारस में होटल पर चाय पीने गया हुआ था। जहां उसका विवाद उन्ही के समाज के लोगों से ही गया। जिसमे 3 लोगों ने उसके पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत होने के चलते शनिवार की रात जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर कर दिया। जहां आज रविवार की सुबह 12 बजे उसका गंभीर हालत में आईसीयू वॉर्ड में उपचार जारी है।






Be First to Comment