शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के मारोरा अहीर गांव से 3 दिसंबर को एक 28 साल का युवक लापता हो गया था। पुलिस में युवक की गुमसुदगी दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी हैं। लेकिन युवक की मां का कहना हैं बेटे के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई थी। इसके बाद आरोपी उसे साथ ले गए थे। तबसे बेटे का सुराग नहीं लग पा रहा हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस साथ ले जाने वाले आरोपियों से पूछताछ ना करते हुए बेटे की गुमसुदगी दर्ज कर ली। महिला ने आज इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई हैं।
महिला का आरोप- बेटे के साथ मारपीट कर साथ ले गए आरोपी
मारोरा अहीर गांव निवासी राम प्यारी यादव ने बताया कि 3 दिसंबर काे 6 बजे सुमरन यादव, भारत सिंह यादव, अर्जुन सिंह यादव, गायत्री यादव, भवूती यादव घर में घुस आये थे। उन्होंने पहले बेटे सतीश यादव (28) के साथ मारपीट की, बाद में उसे पीटते हुए साथ ले गए। उसने बताया कि इस दौरान बीच बचाव करने पर गायत्री और भवूती यादव ने उसे पकड़ कर मारपीट की थी।
रामप्यारी यादव ने बताया कि इसकी शिकायत पोहरी थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन 24 घंटे बाद बेटे सतीश यादव की गुमशुदगी दर्ज की गई। जबकि, मारपीट कर उसे साथ ले जाया गया था। ले जाने वालों के नाम भी बताए थे, लेकिन पुलिस ने उनसे पूछताछ नहीं की। घटना के तीसरे दिन भी बेटे का भी कोई सुराग नहीं लगने पर उसने गुरुवार को एसपी से मामले की शिकायत की।
Be First to Comment