शिवपुरी के करैरा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। आज पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का चौथा दिन था साथ ही दिव्य दरवार भी लगाया गया था। लोकप्रिय दिव्यदरवार के चलते लाखों की भीड़ पांडाल में जुटी थी। लेकिन इस फायदा चोरों ने उठाते हुए कई महिलाओं के लाखों रूपये के मंगलसूत्र चोरी कर लिए गये। सभी महिलाओं ने अपने अपने मंगलसूत्र चोरी होने की शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई हैं।
बता दें कि 2 दिसम्बर से करैरा में बगीचा बाली काली माता मंदिर की समिति द्वारा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। आज कथा के साथ साथ दिव्य दरवार भी लगाया गया था। जिसकी सूचना के बाद आज मौके पर लाखों लोग दिव्य दरवार में पहुंचे हुए थे। यहां फूलवती परिहार, एक अन्य फूलवती, प्रेमवाई सहित ब्रजेंद्र वर्मा के साथ आई महिला सहित अनेक महिलाओं के चोरों ने लाखों रूपये के मंगलसूत्र चोरी कर लिए। सभी महिलाओं ने एकजुट होकर करैरा थाने मंगलसूत्र चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई हैं।
Be First to Comment