शिवपुरी: न्यायालय ह्त्या के प्रयास की धाराओं में चल रहे केस की तारीख पर आ रहे दो बाइक सवारों पर विरोधी पार्टी के सदस्यों ने चार पहिया वाहन से टक्कर मारकर पहले उन्हें घायल किया फिर लाठियों से उनकी मारपीट की गई। जब इसकी शिकायत सुरवाया थाना में दर्ज कराई गई। लेकिन सुरवाया थाना पुलिस ने इसे एक्सीडेंट केस बता दिया। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत आज एसपी से दर्ज कराई हैं।
एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंचे ग्राम चुर निवासी रघुवीर गुर्जर ने बताया कि पूर्व में गांव में गुर्जर परिवार से झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में सुरवाया पुलिस ने दोनों पक्षों पर ह्त्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया था। 2 दिसंबर को न्यायालय में चालान पेश हुआ था। न्यायालय में लगी तारीख के लिए बल्लू गुर्जर, एवं राजाराम गुर्जर बाइक पर सवार होकर शिवपुरी आ रहे थे। तभी पीछे से कार ने बाइक में जानबूझ कर टक्कर मार दी थी। कार में विरोधी पार्टी के महेन्द्र गुर्जर व इन्दर गुर्जर एवं अन्य तीन लोग सवार थे। जिन्होंने कार से उतर कर लाठियों से दोनों को बेरहमी से पीटा था साथ ही चाक़ू से भी हमला किया था। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए थे। राहगीरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
पहले सुरवाया थाना पुलिस ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराने की बात की थी। जब सुरवाया थाना शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो उनके द्वारा एक्सीडेंट का केस दर्ज किया गया। जबकि यह एफआईआर ह्त्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाना था। इसी की शिकायत लेकर आज एसपी ऑफिस पहुंचे हैं और उचित धाराओं में कार्यवाही की मांग की गई हैं।

न्यायालय की तारीख पर आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मारकर गिराया, फिर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने किया एक्सीडेंट का केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दुष्कर्म के बाद भड़का गुस्सा: आरोपी के घर हमला, मां की मौत, आरोपी गंभीर / Shivpuri News
- करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
- प्रधानमंत्री के भाषण की नकल कर वीडियो बनाने पर शिक्षक निलंबित, विधायक प्रीतम लोधी हस्तक्षेप के बाद हुईं कार्रवाई / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment