,

पत्नी के इलाज के लिए सहकारी बैंक नहीं दे रहीं जमा पैसे, 4 लाख 80 हजार बैंक में जमा, 7 दिन में मिल रहे 1 हजार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर जिला सहकारी बैंक शाखा में युवक के चार लाख 80 हजार रुपए जमा हैं. लेकिन उसकी पत्नी के इलाज के लिए बैंक पैसा नहीं दे रही हैं. 7 दिन में केवल 1 हजार रुपए देते हैं.

जानकारी के अनुसार कमल सिंह पुत्र ब्रगभान लोधी निवासी ग्राम ऊमरीकलां थाना भोंती ने बताया कि पिछोर के जिला सहकारी बैंक शाखा में उसका खाता हैं. जिसमें चार लाख 80 हजार रुपए जमा हैं. अब पत्नी का इलाज कराने के लिए पैसे जब मांगे जाते हैं तो बैंक वाले नहीं दे रहे है. कहते हैं कि बैंक में पैसे नहीं हैं. पत्नी का इलाज बाहर कराने के लिए 2 लाख रुपए की युवक ने मांग की है. आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचकर युवक ने कलेक्टर से पैसे दिलाने की मांग की हैं.