शिवपुरी। शहर के ठकुरपुरा क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से 19 हजार रुपए ऑनलाइन निकाल लिए। पीड़ित को खाते से रकम कटने के बाद धोखाधड़ी का पता चला।
जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 39 ठकुरपुरा निवासी राहुल भोज पुत्र स्व. सुखदेव भोज ने अपने शिकायत आवेदन में बताया कि 1 नवंबर 2026 की शाम करीब 6:26 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से बिना जानकारी और अनुमति के 19 हजार रुपए की राशि ऑनलाइन माध्यम से निकाल ली गई।
घटना के बाद राहुल भोज ने 2 नवंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कराने, जिस बैंक खाते या यूपीआई आईडी में रकम ट्रांसफर हुई है उसे तत्काल होल्ड कराने और ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।
फिलहाल पीड़ित ने अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 19 हजार रुपए, पीड़ित ने साइबर सेल में की शिकायत / Shivpuri News



