शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले फतेहपुर रोड पर 2 अज्ञात आरोपियों ने युवक से चाकू की नोक पर गले में डली सोने की चैन और एप्पल का मोबाइल लिया. कोतवाली पुलिस ने 24 घंटो में लूट का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं.
जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर की रात्रि 11 बजे पियूष गोस्वामी पुत्र गोपालपुरी गोस्वामी उम्र 30 साल निवासी नवाब साहब रोड दोस्त राहुल परिहार पुत्र भगवती परिहार उम्र 30 साल निवासी विजयपुरम कॉलोनी के साथ फतेहपुर तिराहे से सरस्वती विद्या पीठ स्कूल की तरफ कार से जा रहे थे. इसी दौरान 2 अज्ञात युवक आए और चाकू की नोक पर गले में डली सोने की 3 तौला चैन, एप्पल का मोबाईल 15 प्रो लूट ले गए. जिसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई.
कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया की 2 दिसंबर को मटका पार्क के पास 2 संदिग्ध युवक से पूछताछ की तो दोनों आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया. पुलिस ने दो आरोपी पवन रजक पुत्र दयाराम रजक उम्र 27 साल निवासी फतेहपुर, राहुल उर्फ लल्ला जाटव पुत्र रामसिंह जाटव उम्र 20 साल निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार कर 3 तौला सोने की चैन और एप्पल मोबाइल जप्त कर लिया हैं.

चाकू की नोक पर 2 नशेड़ियों ने गले की सोने की चैन, एप्पल का मोबाइल लूटा, 24 घंटों में किया लूट का खुलासा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कायस्थ समाज की पहल: वृद्धा आश्रम को मिली ठंडी राहत / Shivpuri News
- चिरली में पटवारी पर रिश्वतखोरी के आरोप: नामांतरण के लिए मांगे हजारों रुपए, किसान जलभराव से भी परेशान / Shivpuri News
- FIR में 4 लाख… हकीकत में 30 लाख की चोरी! 10 महीने बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी / Shivpuri News
- लीज 1 बीघा 700 बिस्वा, कब्जा 50 बीघा पर! गिट्टी क्रेशर की धूल से आसपुर के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News
- आदिवासी बस्ती के बीच शराब दुकान… नशे से बिगड़ रहा माहौल, महिलाएं-बच्चे असुरक्षित—ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment