Press "Enter" to skip to content

पड़ोरा गांव की घटना: खेल रहे बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला, होंठ काटा, माथा भी नोंचा / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस थाने के पड़ोरा गांव में सोमवार की दोपहर घर के बाहर खेल रहे 5 साल के मासूम पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने मासूम होंठ को बुरी तरह काट दिया और उसके माथे पर भी नोंच दिया। आसपास मौजूद लोगों और परिजन ने मासूम को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद परिजन ने उसे शिवपुरी में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार कबीर (5) पुत्र सूरज निवासी पड़ोरा थाना कोलारस सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान कुत्ते ने बच्चे के होंठ और माथे में बुरी तरह नोंच दिया। जिसके उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और परिजन दौड़ कर आए और उसे कुत्ते के चंगुल उसे छोड़ाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!