शिवपुरी में गुरुवार देर शाम सिरसौद थाना क्षेत्र में तीन बाइक सवारों को रोककर अज्ञात बदमाशों ने 13 लाख 40 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सोमवार को एसपी अमन सिंह राठौड़ ने इस लूट का खुलासा किया है।
पुलिस कंट्रोल रूम पर आयाेजित प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाला ग्रामीण के साथ घटना के वक्त बाइक सवार उसका विश्वासपात्र ही निकला। जिसने विश्वासघात करते हुए अपने साले और उसके दो साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने लूट का मास्टर माइंड और उसके साले और साले के दोनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर लूटी गई पूरी राशि बरामद कर ली हैं।
गुरुवार शाम को हुई थी लूट
बैराड़ थाना क्षेत्र के नरेयाखेडी गांव निवासी प्रकाश बैरागी ने अपने नरवर-मगरौनी के पास पैतृक गांव में करीब 4 बीघा 10 बिस्वा जमीन झांसी की पार्टी को बेची थी। गुरुवार को वह अपने 12 साल के बेटे मनीष बैरागी और अपने परिचित प्रदीप परिहार के साथ 13 लाख 40 हजार रुपये लेकर बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल नरेयाखेडी गांव के लिए निकला था। यहां देर शाम 7 और 8 बजे के बीच खोरघार रोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक को रोकर पैसों से भरा बैग लूट लिया था।
पुलिस ने किया खुलासा
लूट का खुलासा करते हुए एसपी अमन सिंह राठौर ने बताया कि वारदात के बाद बैराड़, सिरसौद, पोहरी, गोपालपुर थाना और साइबर की पांच टीमें बनाई थी। आरोपियों पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस को घटना के वक्त प्रकाश बैरागी के साथ मौजूद प्रदीप परिहार पर शक था। जब प्रदीप परिहार से सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
प्रदीप ने वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साले नीलम परिहार (23) निवासी भावखेड़ी के साथ योजना बना ली थी। चुकी प्रकाश बैरागी नीलम को पहचानता था। इसके चलते नीलम परिहार ने बैराड़ थाना क्षेत्र के हुसैनपुर के रहने वाले रणवीर परिहार (26) और गब्बर परिहार (24) को हायर किया।
पहले से रखी थी नजर
पुलिस पड़ताल में सामने आया कि प्रकाश बैरागी ने जो जमीन का सौदा किया था। इस सौदे के पूरे समय प्रदीप परिहार प्रकाश बैरागी के साथ ही था। जब जमीन की रजिस्ट्री हुई थी। उस रजिस्ट्री में बाकायदा प्रदीप परिहार गवाह बना था। जमीन का पैसा कब और कैसे ले जाना हैं, यह जानकारी प्रदीप को पहले से ही थी।
इसके चलते प्रदीप ने अपने साले नीलम और उसके दोनों दोस्तों के साथ पहले ही वारदात की स्क्रिप्ट तैयार कर ली थी। इसी क्रम में योजनाबद्ध तरीके से गुरुवार की शाम रणवीर परिहार और गब्बर परिहार ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया था।
रेप के आरोप में एक माह पहले ही छूटा था आरोपी
एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस ने लूट की वारदात का मास्टर माइंड प्रदीप परिहार (22), उसका साला नीलम परिहार (23), नीलम के दो दोस्त रणवीर परिहार और गब्बर परिहार को गिरफ्तार कर लिया हैं।
चारों ने मिलकर लूटे गए 13 लाख 40 रुपए आपस में बांट लिए थे। लूट की पूरी राशि चारों से बरामद कर ली हैं। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई बाइक और एक देसी कट्टा भी बरामद किया हैं।
बता दें कि, आराेपी प्रदीप परिहार का साला नीलम परिहार ने फिजिकल थाना क्षेत्र में रेप की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी नीलम एक माह पहले ही जमानत पर बाहर आया था। वहीं रणवीर परिहार पर बैराड़ थाने की आपराधिक मामले दर्ज है। रणवीर के पिता सीताराम परिहार बैराड़ थाना का हिस्ट्रीशीटर गुंडा हैं।
आईजी ने की इनाम की घोषणा
बता दें लूट का खुलासा करने पर पुलिस महा-निरीक्षक ग्वालियर जोन ने शिवपुरी पुलिस टीम को 30 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

13 लाख की लूट का खुलासा: दोस्त ने साले के मिलकर बनाई थी योजना,4 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दुष्कर्म के बाद भड़का गुस्सा: आरोपी के घर हमला, मां की मौत, आरोपी गंभीर / Shivpuri News
- करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
- प्रधानमंत्री के भाषण की नकल कर वीडियो बनाने पर शिक्षक निलंबित, विधायक प्रीतम लोधी हस्तक्षेप के बाद हुईं कार्रवाई / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- दुष्कर्म के बाद भड़का गुस्सा: आरोपी के घर हमला, मां की मौत, आरोपी गंभीर / Shivpuri News
- करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
- प्रधानमंत्री के भाषण की नकल कर वीडियो बनाने पर शिक्षक निलंबित, विधायक प्रीतम लोधी हस्तक्षेप के बाद हुईं कार्रवाई / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News





Be First to Comment