शिवपुरी: शहर के बाइपास NH-46 पर ककरवाया के पास ओवरब्रिज पर खराब सड़क और हाईवे की एक पट्टी चालू रहने से लगातार भारी वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सोमवार को फिर एक ट्रक खराब सड़क के गड्डे पर तिरछा होकर खड़ा हो गया। इसके बाद मौके पर घंटों वाहनों का जाम लग गया।
इसके बाद मौके पर पहुंचकर यातायात पुलिस ने हाईवे से गुजरने वाले एक ओर के ट्रैफिक को शहर के भीतर बने बाइपास से होकर गुजारना पड़ा।
एक साल से बंद पड़ी हाईवे की एक पट्टी, हो रही हैं दुर्घटनाएं
जानकारी के अनुसार ककरवाया के पास फोरलेन हाईवे की दो किलोमीटर की एक पट्टी पिछले एक साल से मेंटेनेंस के चलते बंद पड़ी हुई है। इसके चलते हाईवे की एक पट्टी से ट्रैफिक को निकाला जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस हाईवे की एक पट्टी से ट्रैफिक को निकाला जा रहा है, वह सड़क भी खराब हो चुकी है। यही वजह है कि इस मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रहीं है। अब तक दो किलोमीटर की इस सड़क पर एक दर्जन के लगभग लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
दुर्घटना का बना रहता हैं खतरा
ओवरब्रिज पर खराब सड़क और हाईवे की एक पट्टी चालू रहने से सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। NH-46 पर जाम लगने से मजबूरन पुलिस को शहर के भीतर से निकले पुराने बाइपास से नो एंट्री के समय भारी वाहनों को ऐंट्री देनी पड़ती हैं। जिससे शहर में दुर्घटना होने का खतरा बना रहता हैं।

NH-46 पर गड्डे में तिरछा लटका ट्रक: सड़क पर लगा लंबा जाम, ओवरब्रिज पर खराब सड़क से आए दिन हो रहे हादसे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दुष्कर्म के बाद भड़का गुस्सा: आरोपी के घर हमला, मां की मौत, आरोपी गंभीर / Shivpuri News
- करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
- प्रधानमंत्री के भाषण की नकल कर वीडियो बनाने पर शिक्षक निलंबित, विधायक प्रीतम लोधी हस्तक्षेप के बाद हुईं कार्रवाई / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment