Press "Enter" to skip to content

किसान से 13 लाख 40 हजार की लूट: जमीन बेचकर ससुराल लौटते समय बाइक अड़ाकर दिया वारदात को अंजाम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के आकुर्सी रोड पर एक किसान के साथ 13 लाख 40 हजार रुपए की लूट का मामला सामने आया। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक, किसान प्रकाश बैरागी मूलतः नरवर-मगरौनी क्षेत्र का रहने वाला था। कुछ सालों से वह पोहरी अनुविभाग के नरैयाखेड़ी गांव अपनी ससुराल में निवास कर रहा था। किसान प्रकाश बैरागी ने नरवर-मगरौनी में अपनी पुश्तैनी जमीन को बेच दिया था।

प्रकाश जमीन का 13 लाख 40 हजार रुपए लेकर बुधवार को बाइक पर सवार होकर अपने 12 साल का मनीष और एक अन्य ग्रामीण प्रदीप परिहार के साथ बापस नरैयाखेड़ी गांव लौट रहा था। तभी सिरसौद थाना क्षेत्र के खोरगार गांव के पास आकुर्सी रोड पर तीन बदमाशों ने प्रकाश की बाइक के आगे बाइक अड़ा कर रोक ली थी। इसके बाद तीनों बदमाश पैसों से भरा बैग लूट कर भाग गए थे।

पुलिस जांच में जुटी

पोहरी एसडीओपी सुजीत भदौरिया ने बताया कि किसान के साथ वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस टीमें पड़ताल में जुटी हुई है। जल्द ही वारदात का खुलासा करेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!