Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय मंत्री सिंधिया 1 करोड़ 20 लाख रुपये की कीमत की ड्रेजिंग मशीन का करेंगे उद्घाटन, चांदपाठा झील की जलकुंभी से मिलेगी निजात / Shivpuri News

शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क की चांदपाठा झील रामसर साइट में जलकुंभी की वर्षों से चली आ रही समस्या से निजात मिलने वाली है। आज संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा 1 करोड़ 20 लाख रुपए के कीमत की ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन दौरे के दौरान किया जाएगा। बता दें कि शहर चांदपाठा झील सुंदरता पर जलकुंभी ने दाग लगा रखा था। इससे इस झील का नौका विहार बंद पड़ा हुआ था। इसके साथ ही पर्यटकों की संख्या भी लगातार घटती जा रही थी।


आज संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक दिवसीय दौरा शिवपुरी में रहने वाला है। इससे पहले वह मोहना के दौरार गांव पहुंचकर मृतक नारद जाटव के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। बता दें इंदरगढ़ गांव में हुई नारद जाटव की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सिंधिया सवा 12 बजे से सवा 1 बजे तक मेडिकल कॉलेज में रहेंगे। यहां वह निरीक्षण के साथ साथ प्रबुद्धजनों की राय भी लेंगे।

करीब डेढ़ बजे सिंधिया माधव नेशनल पार्क के सेलिंग क्लब पहुचेगे। यहां वह 1 करोड़ 20 लाख रुपये के कीमत की ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सिंधिया अपने जनसम्पर्क कार्यालय करीब 1 घंटे रुकेंगे इस दौरान वह जनता की समस्या भी सुनेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम 6 बजे तक केंद्रीय मंत्री कलेक्ट्रेट में रहेंगे। यहां वह अधिकारियों के साथ विकासकार्यों की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। बाद के कुछ सिंधिया शहर के कुछ शोकाकुल परिवारों से मिलकर गुना के लिए रवाना होंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!