Press "Enter" to skip to content

ससुराल आए युवक से मारपीट: डीजे की तेज आवाज को लेकर हुआ विवाद, चार के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के उमरीकला गांव में पूजा के दौरान डीजे की आवाज को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में एक युवक और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के खुरई गांव निवासी राजेन्द्र लोधी गुरुवार को ससुराल उमरीकला आए थे। उनके 8 महीने के बच्चे के जन्म के उपलक्ष्य में परिवार देव स्थान पर पूजा-पाठ कर रहा था। राजेन्द्र के साथ दतिया जिले के नयाखेड़ा गांव निवासी बहनोई कृष्णपाल सिंह लोधी उम्र 35 साल भी पूजा में आए थे। पूजा-पाठ और कथा का आयोजन देर रात तक चल रहा था।

इसी दौरान राजेन्द्र के दो साढ़ू, अमरसिंह लोधी और दीपेन्द्र लोधी अपने साथियों के साथ डीजे लेकर पहुंचे और तेज आवाज में उसको बजाने लगे। रात में करीब 1 बजे कृष्णपाल ने डीजे बंद करने की बात की तो अमरसिंह और दीपेन्द्र ने लाठियों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। राजेन्द्र ने बचाव किया तो उन्हें भी मारा गया। इस दौरान सुरेन्द्र लोधी, आशीष लोधी और कुछ अन्य लोग भी मारपीट में शामिल हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!