Press "Enter" to skip to content

चचिया ससुर की सेवा की, मौत के बाद जेठ ने कराई जमीन अपने नाम: महिला ने की कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में खनियाधाना तहसील के ऐरावनी गांव की रहने वाली महिला ने कलेक्टर से जमीन का नामांतरण निरस्त करने की मांग की हैं। महिला का कहना हैं उसके चचिया ससुर की मौत के बाद उसके जेठ के लड़कों गुपचुप तरीके से जमीन अपने नाम का कराकर उसका नामांतरण भी करा लिया हैं। जबकि वह जमीन उसके पति और जेठ के हिस्से में आधी आधी बटनी थी।

ऐरावनी की रहने वाली जामवती बंशकार ने बताया कि उसका लालाराम बंशकार दो भाई हैं। उसके जेठ का नाम अच्छे लाल बंशकार हैं। उसके चचिया ससुर अन्ना बंशकार के नाम पांच बीघा जमीन थी। शुरुवात से ही चचिया ससुर अन्ना बंशकार हमारे साथ रहते थे। जबकि जेठ का परिवार अलग रहता था। चचिया ससुर अन्ना बंशकार की सेवा उसके और उसके पति लालाराम द्वारा की गई थी। कुछ साल पहले उनका देहांत हो गया था। उनके नाम पांच बीघा जमीन थी।

चचिया ससुर अन्ना बंशकार की मौत के बाद उसके जेठ अच्छेलाल और उसके बेटे शीलचंद्र और मोहन ने मिलकर गुपचुप तरीके चचिया ससुर अन्ना बंशकार की पांच बीघा जमीन अपने नाम करते हुए उसका नामांतरण भी करा लिया हैं। जब इसका पता चला तो जेठ से हिस्से की आधी जमीन की मांग की थी। लेकिन जमीन देने से इनकार कर दिया गया हैं। जबकि चचिया ससुर अन्ना बंशकार की सेवा उनके द्वारा की गई थी। इसी की शिकायत लेकर आज वह कलेक्टर के पास पहुंची हैं। उसने जमीन का नामांतरण निरस्त कर हिस्से की जमीन दिलाये जाने की मांग की हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!