Press "Enter" to skip to content

पोहरी बस स्टेण्ड पर कल अतिक्रमण हटाने के बाद आज गुमटी संचालक पहुँचे कलेक्ट्रेट, CMO मुर्दाबाद के लगाए नारे / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के पोहरी बस स्टैंड पर कल नगर पालिका अमले ने अतिक्रमण हटाने की मुहीम चालू की थी. जिसमें 40 दुकानें हटाई गई थी. इसके बाद विरोध प्रदर्शन में आज सभी गुमटी के संचालक कलेक्ट्रेट पहुंचे.

40 गुमटी के संचालक आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुँचे जहाँ उन्होंने बताया कि कल बिना किसी नोटिस के अचानक से नगरपालिका अमले ने हमारी 40 दुकानों को हटा दिया था. लोगों ने बताया की ना ही नोटिस ना ही हमें समय दिया गया. अचानक से आकर हमारी दुकानों को हटा दिया. जिससे हमारा नुकसान हुआ है नगर पालिका हमारे नुकसान की भरपाई के साथ-साथ हमें नई जगह दे जहां पर हम अपनी व्यापार कर सके. सभी लोगों ने नगरपालिका सीएमओ मुर्दाबाद के नारे लगाए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!