शिवपुरी: नगरीय प्रशासन ने आज मुख्य बस स्टैंड पर सोमवार की शाम पहुचकर अतिक्रमण मुहीम छेड़ दी। इस दौरान नगर पालिका के अमले ने बस स्टैंड पर परिसर में अवैध रूप से रखी गई स्टॉल में संचालित सभी दुकानों और गुमठियों को जेसीबी की मदद से हटा दिया साथ ही परिषर में खड़ी कई कंडम बसों को क्रेन की मदद से हटवा दिया। इस दौरान मौके पर एसडीएम उमेश कौरव, तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा, नगर पालिका सीएमओ इशांत धाकड़ सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीँ बस स्टैंड पर स्टॉल और गुमठियों को संचालित करने वाले दुकानदारों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कोई सूचना नहीं दी गई थी। प्रशासन ने एकाएक आकर अतिक्रमण मुहीम चलाई जिससे हजारों रूपये का नुकसान उठाना पड़ा हैं।
उल्ल्खनीय हैं कि शहर के अंतराज्यीय बस स्टैंड पर मासूम के साथ रेप जैसी गंभीर घटना सामने आ चुकी हैं इसके अतिरिक्त बस स्टैंड पर रात के समय शराबी और नशेड़ियों का जमाबड़ा जुटता रहता था। इसके चलते प्रशासन ने आज एक राय होकर एकाएक कार्यवाही को अंजाम दिया हैं। बता दें कि प्रशासन बस स्टैंड पर बिना सूचना दिए जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर लेकर पहुंचे थे। जिसे देख बस स्टैंड के भीतर दूकान संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया था।
एसडीएम उमेश कौरव ने बताया कि बस स्टैंड पर कई अवैध गतिविधियों की शिकायत मिली थी। इसके बाद उनके द्वारा मौके पर निरिक्षण किया गया था साथ कई सुझाव भी लिए गए थे। बीएस स्टैंड पर सुधार के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए कई बिदुं बनाये थे। इस बिंदुओं पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौर सहित नगरीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की गई थी। जिसमे कई अहम् फैसले लिए गए थे।
एसडीएम उमेश कौरव ने बताया कि एक महीने के भीतर बस स्टैंड में कई बदलाव किये जाने हैं। इसके लिए सबसे पहले बस स्टैंड परिषर में रखी स्टॉल-गुमठी और कंडम बसों को हटाया जा रहा हैं। बाद में बस स्टैंड की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। यहां नगर पालिका का एक जॉन ऑफिस बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त बस स्टैंड के लिए एक संचालन समिति भी बनाई जायेगी। बस में रौशनी के लिए एक हाईमास्ट लगी हैं एक हाईमास्ट ओर लगवाई जायेगी।
एसडीएम ने बताया कि कुछ दिनों बाद गुना, ग्वालियर, श्योपुर और झांसी के लिए अलग अलग टर्मिनल बनाये जायेगे। इन्हीं टर्मिनल पर टिकिट काउंटर की व्यवस्था की जायेगी। जिस बस का नंबर होगा उन्हें क्रमबद्ध खड़ा होना होगा साथ ही वेबजह बसों और अन्य वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।

शिवपुरी के पोहरी बस स्टेण्ड पर अबैध गुमटी सहित कंडम बसों को क्रेन की मदद से हटाया, 1 महीने में बदलेगी बस स्टेण्ड की तस्वीर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment