Press "Enter" to skip to content

इलाज कराकर लौट रहे बाइक पर सवार पति-पत्नी सहित मासूम बच्चे में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले फोर-लेन करैरा पुल पर एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद बाइक पर सवार पति- पत्नी और मासूम बच्चा घायल हो गया. जिन्हे करैरा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहाँ तीनों घायलों का उपचार जारी हैं.

जानकारी के अनुसार संजय विश्वकर्मा निवासी भोंती ने बताया की आज रविवार को पत्नी संतोषी विश्वकर्मा और 3 साल के बेटे कौशल विश्वकर्मा के साथ दिनारा इलाज कराकर बाइक से वापस घर की ओर लौट रहा था। तभी शाम 4 बजे करैरा थाना क्षेत्र के करैरा पुल पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में बाइक पर सवार पति पत्नी और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत होने के चलते जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर कर दिया। वहीँ जिला अस्पताल में तीनों घायलों का उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!