शिवपुरी: जिले के खोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने बाले बुडहानपुर के रहने बाले युवक की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार रामसिंह प्रजापति पुत्र तिजुआ प्रजापति उम्र उम्र 40 साल निवासी बुडहानपुर अपनी ससुराल साले की लड़के की शादी में ऊमरीकला थाना पिछोर गया हुआ था. इसी दौरान जब वह आज वापस अपने गांव लौट रहा था. तभी आसपुर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जाँच शुरू कर दी है.






Be First to Comment