शिवपुरी: नगरपालिका परिषद की शुक्रवार को हुई बैठक में पार्षद संजय गुप्ता vs अरविंद ठाकुर के बीच हाथापाई हो गई। लेकिन उसके बाद बैठक में न केवल शांति रही, बल्कि बैठक पूरी हुई।
बैठक के यह रहे महत्वपूर्ण निर्णय: जब पानी सुचारू आएगा, तो 100 की जगह 150 रुपए प्रति परिवार को देना होगा। हवाई पट्टी के पास 8 साल पहले बनाई गईं मंडियों में दूसरा बस स्टेंड शुरू होगा। जहां से करेरा-पिछोर की बसें चलेंगी। शिवपुरी बस स्टेंड का जीर्णोद्धार किया जाकर तलैया की पार पर नई दुकानों का निर्माण कराया जाएगा।
कचरा कलेक्शन के बदले 45 रुपए प्रति घर से, मैरिज। हॉल वालों से 5 हजार रुपए व निजी स्कूलों से भी 2 हजार मासिक।
संपत्ति कर कलेक्ट्रेट रेत के अनुरूप लगेगा, जिसमें बीपीएल, कर्मकार मंडल परिवार को छूट रहेगी।
नपा की दुकानें लेकर राशि जमा न करने वाली 88 दुकानें पहले राजसात के दीं, जबकि 36 को फिर राजसात करने की तैयारी।
शहर के अभी पार्कों पर कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो पार्कों को संवारेंगे। साथ ही आधुनिक तरह के होर्डिंग_बैनर लगाए जाएंगे।
शहर में निशुल्क डस्टबिन लगाने वाली कंपनी उसके ऊपर विज्ञापन बोर्ड लगाएगी। ऐसे ही टायलेट बनाने वाली कंपनी करेगी।
मीट मार्केट को बड़ौदी पर शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही बाजार बैठक वसूली हर दिन की न होकर 6माही या वार्षिक जमा होगी।
इन सवालों पर सीएमओ इशांक धाकड़ ने साधी चुप्पी:
नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने पूछा कि जो कर्मचारी (राघवेंद्र श्रीवास्तव) का नोटों की गड्डियां लेते वीडियो आया, वो फिर कैसे नपा में काम पर लौट आए।
वार्ड 20 के पार्षद विजय बिंदास ने कहा कि मेरे वार्ड में 10 लाख के भी काम नहीं हुए। नीलगर चौराहे की पुलिया जानलेवा हो गई, उसके पाइप आ गए, लेकिन वहां काम नहीं कर रहे।
यह रहीं झलकियां:
नाश्ते के पैकेट में दी गई गुजिया हरी हो गई थी, जिसे नेता प्रतिपक्ष ने सीएमओ को दिखाया। सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता व हरिओम राठौर बैठे रहे, लेकिन सीएमओ को परिषद ज्योतिरादित्य सिंधिया की, यह बात पार्षद प्रदीप शर्मा व विजय बिंदास ने बताया।






Be First to Comment