Press "Enter" to skip to content

सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर पलटी: हाईवे पर घंटों बाधित रहा यातायात / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के सुमेला ओवरब्रिज पर गुरुवार रात सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसमें भरा लोहे के सरियों ने हाईवे के एक लाइन को जाम कर दिया। हालांकि, जिस जगह पर घटना हुई वहां दोनों और लाइट्स लगी थी। जिससे दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली दूर दिखाई दे रहा था।

जानकारी के मुताबिक गुना की ओर से बदरवास की ओर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोहे के सरियों को भरकर लाया जा रहा था। तभी सुमेला ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉली में भरा सरिया सड़क पर बिखर गया था। जिससे हाइवे की एक पट्टी बाधित हो गई थी। बता दें घटना के बाद कई घंटों तक हाइवे की एक पट्टी बाधित रही। हालांकि, रातभर में हाईवे से ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसमे भरा सरिया हटवा दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि बदरवास पुलिस को इस घटना की जानकारी तक नहीं लगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!