शिवपुरी: मां की हिस्से की जमीन मांगने पर भांजे की हत्या करने वाले मामा और उसके भतीजे को भौंती थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक का एक ममेरा भाई अब भी फरार चल रहा है। बता दें कि जमीन को लेकर हुए विवाद में मामा ने अपने ही भांजे की हत्या कर दी थी।
जानकारी के मुताबिक करैरा थाना क्षेत्र के सिल्लारपुर के रहने वाले 30 वर्षीय राजू जाटव पुत्र कल्लू के बड़े मामा कल्याण जाटव की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे मामा पहलवान जाटव और कल्याण जाटव का बेटे गब्बर जाटव के पास बामौर डामरोन मजरा हमीरपुरा गांव में 9 बीघा जमीन थी।
मां के हिस्से की जमीन की मांग कर रहा था
राजू अपनी मां के हिस्से की 3 बीघा जमीन की मांग कर रहा था। इसी पर चर्चा करने के लिए वह अपनी मां तेजा बाई और दोस्त प्रमोद लोधी (26) के साथ मामा पहलवान जाटव के घर 18 नवंबर की शाम बामौर डामरौन मजरा गांव पहुंचा था। सोमवार रात करीब 10 बजे राजू अपने मामा पहलवान जाटव से जमीन में अपनी मां का हिस्सा मांग रहा था। उस दौरान पहलवान का बेटा चंदन और उसका भतीजा गब्बर जाटव भी मौजूद थे। तीनों के बीच विवाद हो गया था।
दोस्त ने भागकर बचाई जान
बाद में तीनों ने मिलकर राजू की लाठियों से जमकर मारपीट कर दी थी। इस दौरान राजू के दोस्त प्रमोद लोधी को भी पीटा गया था। प्रमोद ने भागकर अपनी जान बचा ली थी। लेकिन राजू की उसके मामा और ममेरे दोनों भाइयों ने लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।
चाचा-भतीजा गिरफ्तार
पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्रमोद लोधी की शिकायत पर मंगलवार को पहलवान जाटव उसके बेटे चंदन और भतीजे गब्बर जाटव के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस ने गांव की घेराबंदी की
आरोपी घर से फरार हो चुके थे। पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर दी थी। जिससे वह गांव से बाहर नहीं निकल सके। बाद में पुलिस ने पहलवान जाटव और उसके भतीजे गब्बर जाटव को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी चंदन जाटव की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

भांजे की हत्या करने वाला मामा और उसका भतीजा गिरफ्तार: मां के हिस्से की जमीन मांगने पर लाठी-डंडो से पीट पीट कर मार डाला था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment