Press "Enter" to skip to content

स्टार हैल्थ इंश्योरेंस कम्पनी ने बीमा के बाद क्लेम की राशि नहीं दी, 4 माह से कर रहे परेशान, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के ग्राम विजरौनी में एक युवक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं. स्टार हैल्थ इंश्योरेंस कम्पनी ने बीमा के बाद भी क्लेम की राशि नहीं दी. जिसकी शिकायत आज युवक ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में की हैं.

जानकारी के अनुसार राजकुमार किरार पुत्र प्रकाश किरार निवासी ग्राम विजरौनी ने बताया की विजरौनी शाखा डाकघर में इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता है. जिसमें शाखा डाकपाल के पद पर पूजा विकावत एवं इंदार पोस्ट ऑफिस की सहायक शाखा डांकपाल ने मेरे घर आकर बीमा की जानकारी देकर मेरा स्टार हैल्थ इंश्योरेंस कंपनी में बीमा कर दिया.

पीड़ित ने बताया की बीमा के तीन माह बाद पेढ़ से गिर गया. जिसके इलाज में एक लाख रूपए लगे. पोस्ट ऑफिस के अधिकारियो से बात की तो उन लोगों ने कोई भी मदद नही की. इसके बाद अधिकारी इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मेनेजर शिवपुरी से संपर्क किया तो मैनेजर ने ऑन लाईन क्लेम कर दिया और कहा की जल्द से जल्द क्लेम राशि खाते मे आ जाएगी. 4 माह से परेशान होने के बाद कम्पनी के लोगों द्वारा गुमराह किया जा रहा हैं. पीड़ित ने बताया की कम्पनी के लोगों ने ग्राम विजरौनी में 200 लोगों के बीमा किए हैं. युवक ने कम्पनी के लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!