Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के संदेश लड़की हूं, लड़ सकती हूं का महिला कांग्रेस ने किया शुभारंभ / Shivpuri News

महिला सुरक्षा, आत्मनर्भिर, स्वावलंबन जैसे किए जाएंगें अनेकों कार्य

शिवपुरी। मक्रर संक्रांति के अवसर पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इंदु जैन के द्वारा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्री महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा संपूर्ण देश भर की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सहभागिता प्रदान करने के लिए लड़की हूं, लड़ सकती हॅंंू संदेश का आगाज किया है। इस संदेश को शिवपुरी जिले भर में महिलाओं तक पहुंचाने के लिए लड़की हूं लड़ सकती है अभियान का शुभारंभ मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय वार्ड नं. 39 स्थित अंबेडकर पार्क में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन के द्वारा किया गया। यहां महिला कांग्रेस के आह्वान पर समस्त जिला एवं शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान के साथ हनुमान चालीसा का पाठ, भजन, पूजन, तील गुड़ प्रसाद वितरण, हल्दी कुमकुम, पतंग उड़ा कर आयोजन आदि भी लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान के तहत किया गया। इस अभियान की शुरूआत के साथ भगवान से प्रार्थना की गई कि वह समस्त देशवासियों को स्वस्थ रखें और महिलाओं को कानूनी जानकारी से भी इस अभियान के दौरान अवगत कराया गया। महिलाओं को अपने अधिकार मिल, महिला सुरक्षा को लेकर जूडो प्रशिक्षण दिया जावे ऐसे कार्यक्रम जिससे महिला स्वावंलबन के कार्यों को पूर्ण किया जाए। इन सभी अभियान को लड़की हूं लड़ सकती है अभियान के तहत सार्थक किया जाएगा। यह आयोजन मप्र कांगे्रेस कमेटी की महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल के निर्देशन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन के द्वारा किया जा रहा है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान आधा सैकड़ा से अधिक संख्या में महिला कांग्रेस सहित स्थानीय वार्ड के बच्चे मौजूद रहे जिनके बीच मकर संक्रांति का पर्व भी मनाया गया और इन्हीं सब के बीच लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान का भी शुभारंभ किया गया। राजकुमारी जाटव, शिल्पी राठौर, रूपाली खण्डेलवाल, शिवि राय इत्यादि महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!