Press "Enter" to skip to content

पटवारी पर धोखे से ज़मीन बेचने के आरोप: पटवारी ने कहा बेटी की शादी ले लिए बेचीं थी ज़मीन, आरोप निराधार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियाधाना तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम झूतरी के रहने वाले युवक ने पटवारी पर जमीन को बेचने के आरोप लगाए हैं. वही पटवारी का कहना हैं कि 8 साल पहले युवक ने अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए डेढ़ लाख रुपए में जमीन बेची थी.

जानकारी के अनुसार मिठुआ वंशकार पुत्र सुम्मेरा वंशकार निवासी ग्राम झूतरी तहसील खनियांधाना ने बताया कि मैंने अपनी जमीन जिसका सर्वे नंबर 231, 232 कुल रकवा 77 हेक्टेयर है. इस जमीन को मैंने इक्का पटवारी को 50 हजार में गिरवी रखा था. पटवारी ने अपने कंप्यूटर ऑपरेटर बृजेश प्रजापति के नाम करवा दी है. कंप्यूटर ऑपरेटर बृजेश प्रजापति ने किसी और को जमीन विक्रय कर दी है. ग्रामीण ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है.

इस मामले में इक्का पटवारी का कहना है कि 8 साल पहले उनकी बड़ी बेटी की शादी के लिए डेढ़ लाख रुपए में यह जमीन मेरे कंप्यूटर ऑपरेटर के नाम कराई थी. लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर ने यह जमीन गांव के ही किसी ठाकुर को बेज दी है जिस पर यह आपत्ति लगा रहे हैं उनका कहना है कि ऑपरेटर के नाम ही यह जमीन रहने दो जिसे बेची है उसके नाम नहीं इसी कारण से यह आरोप लगा रहे हैं. जो की पूरी तरह निराधार है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!