शिवाय: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के शक्तिपुरम खुड़ा में रहने वाले ड्राईक्लीन संचालक के यहां कपड़े ड्राईक्लीन के लिए आए थे. तभी कपड़े की जेब में से 5100 हजार रुपए मिले. तभी ड्राईक्लीन संचालक ने उन पैसों को ग्राहक को वापस कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है.
जानकारी के अनुसार न्यू सुपर लॉन्ड्री (कोटा बाले राजस्थान) के संचालक पंचम रजक (पंकज) ने बताया कि शनिवार को ग्राहक अनु राठी निवासी टेकरी के कपड़े ड्राईक्लीन के लिए आए थे. तभी रविवार को जब उन कपड़ों को ड्राईक्लीन कर रहे कर्मचारी राहुल वर्मा को शर्ट की जेब से 500 के 10 नोट एवं एक नोट 100 का मिला. जिसकी सूचना तुरंत संचालक पंचम रजक ने फोन पर ग्राहक अनु राठी को दी और आज सोमबार को ग्राहक के घर टेकरी पहुंचे. जहां उन्होंने 5100 रुपए ग्राहक को वापस देकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है. पंचर रजक ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार का लालच नहीं आया और जिसकी अमानत थी उन्होंने उसे वापस करके अपना फर्ज निभाया है. ग्राहक ने खुश होकर 500 रुपए की इनाम लॉन्ड्री के संचालक पंचम रजक को भेंट की साथ ही धन्यवाद भी दिया. पंचम ने बताया की राजस्थान के कोटा में जब वह नौकरी करते थे तभी उन्होंने अपने गुरु गोपाल जी से ईमानदारी की बात सीखी थी.
बता दें की इससे पहले भी एक ग्राहक के कपड़ो की जेब से 50 हजार रुपए मिले थे. इतनी बड़ी रकम होने के बाबजूद भी संचालक ने ग्राहक को पैसे वापस कर दिए थे.

ड्राईक्लीन के दौरान शर्ट की जेब से मिले 5100 रुपए, वापस लौटाए, पहले भी 51 हजार किए थे वापस, ग्राहक ने दिया धन्यवाद, 500 रुपए इनाम दी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment