Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कृषि मण्डी, थाना, विद्युत विभाग का किया ओचिक निरीक्षण / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी विधान सभा कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने आज बैराड़ आकर मिल रही शिकायतों को देखते हुए ओचिक निरीक्षण किया। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में शिकायतें मिली की डिलेवरी के पैसे 6,6 महीनों से पेंडिंग डले हैं हितग्राहियों को अब तक नहीं मिले साथ ही सभी डॉक्टर मौजूद नहीं थे और जन्म प्रमाण पत्र के 200 रु लिए जाते हैं। साथ पेथलॉजी लेव में ताला पाया गया, लोगों ने एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही जैसी समयाओं की शिकायतों को सीएमएचओ को अवगत कराया। कृषि मंडी में डले न्यू सीसी का निरीक्षण किया जहां खराब पाए जाने पर मण्डी सचिव से पेमेंट रोकनी की बात कही और पानी की समस्या पर मण्डी सचिव ने कहा अभी मोटर खराब है इसलिए रोज टैंकर से पानी आता है। लगातार हो रही बिजली कटौती की शिकायतों से परेशान जनता व गांव में आधे लोगों का बिल जमा है कुछ का नहीं तो लाइट नहीं काटी जायेगी बल्कि उनका कनेक्शन काटा जाए जो बिल नहीं भरते सभी गांव की लाइट न काटे। थाने से मिल रही शिकायतों जैसे पेंडिंग डले केश, नशा खोरी, बसूली व लम्बे समय से जमे पुलिस कर्मियों का स्थानातर्ण पर जोर दिया। साथ ही कुछ सामने खड़े लोगों की समस्या का त्वरित निराकरण किया साथ ही नल जल योजना डप्प पाए जाने पर कलेक्टर से बात की, नगर परिषद सीएमओ से फोन लगाकर कहा नगर में बड़ रहे अपराधो के चलते बंद पड़े कैमरे की शिकायत वा बीमारियों से बचने के लिए दवाई का छिड़काव कराओ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!