Press "Enter" to skip to content

दूरसंचार वाहिनी, आईटीबीपी, शिवपुरी में मनाया गया लोहड़ी पर्व / Shivpuri News

शिवपुरी। शरद ऋतु की समाप्ति व बसन्त ऋतु के आगमन का प्रतीक लोहड़ी का पर्व सांयकाल समय में ढोल नगाडों, विधि-विधान व पूजा-अर्चना के साथ शिवपुरी शहर में स्थित दूरसंचार वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा दिनांक- 13.01.2022 बृहस्पतिवार को वाहिनी प्रांगण में लकडी एकत्रित कर अग्नि देकर लोहड़ी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजीव लोचन शुक्ल उपमहानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी, अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, हिमवीर जवान एवं हिमवीर परिवार भी सम्मिलित थे।

राजीव लोचन शुक्ल उपमहानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी द्वारा वाहिनी में तैनात सभी पदाधिकारियों को लोहड़ी के बारे में अवगत कराया गया कि पुराणों के आधार पर इसे सती के त्याग के रुप में प्रतिवर्ष याद करके मनाया जाता है। किसान लोहड़ी का पर्व प्रकृति को फसल की अच्छी पैदावार की कामना और शुक्रिया अदा करने के तौर पर मनातें हैं और किसान अग्नि देवता से अच्छी फसल पैदावार की कामना और प्रार्थना करते हैं। अन्त में अग्नि के चारों ओर परिक्रमा लगाई साथ ही चारों ओर बैठकर रेबडी, गजक व मूॅगफली का सेवन किया तदोपरान्त लोहडी गीत गाया तथा दिनांक 14.01.2022 को मकर संक्राति के अवसर पर गृह मंत्रालय के निर्देषानुसार सामुहिक सूर्य नमस्कार कर्यक्रम का आयोजन किया गया। अन्त में राजीव लोचन शुक्ल उपमहानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी द्वारा सभी पदाधिकारियों को लोहड़ी व मकर संक्राति पर्व की शुभकानाएं दी।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!