शिवपुरी: नगर में पेयजल पूर्ति हेतु नगर पालिका परिषद शिवपुरी के द्वारा निकाली गई नपा की ट्रैक्टर खरीदी प्रक्रिया इन दिनों सुर्खियों में है. कारण यह है कि जब टेण्डर हेतु निविदा आमंत्रित की गई थी तब नपा ने अपने बिन्दु क्रं.12 में उल्लेखित किया था कि ट्रैक्टर महिन्द्रा मॉडल 275 डीआई एक्सपी प्लस अथवा इसके समतुल्य (इक्युविलेंट) होना चाहिए। इसे लेकर तत्काल स्वराज ट्रैक्टर संचालक जयप्रकाश जैन के द्वारा जनहित में इस निविदा का पालन करते हुए कंपनी द्वारा अधिकृत तय राशि से भी कम राशि में 10 ट्रैक्टर सप्लाई को लेकर निविदा जमा की थी हालांकि अन्य निविदाऐं भी आई लेकिन सबसे कम रेट की निविदा में स्वराज ट्रैक्टर की निविदा पास की गई और जब सप्लाई करने का समय आया तो नपा ने अलग से 17 हजार की 9 एफडी भी स्वराज ट्रैक्टर से जमा कर ली। लेकिन इसके बाद नगर पालिका सीएमओ ने अपने हितों को साधते हुए इस पूरी प्रक्रिया को ही दरकिनार करते हुए नई निविदा निकालने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जब इस संबंध में स्वराज ट्रैक्टर संचालक जयप्रकाश जैन ने नपा सीएमओ से चर्चा की तो उन्होंने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए इसे निविदा अनुरूप ना बताकर पूरी टेण्डर प्रक्रिया को ही निरस्त कर दिया और आनन फानन में एक दूसरी निविदा के लिए टेण्डर खोल दिए। जब इस टेण्डर प्रक्रिया की जानकारी स्वराज ट्रैक्टर संचालक जयप्रकाश जैन को लगी तो उन्होंने सभी बिन्दु अच्छे से पढ़े जिसमें पाया कि बिन्दु क्रं.12 में जो कंपनी का ट्रैक्टर खरीदने की शर्ते थी वह भी मनमाफिक लगी, क्योंकि एक निर्धारित कंपनी का निर्धारित मॉडल ट्रैक्टर महिन्द्रा मॉडल 275 डीआई एक्सपी प्लस को ही खरीदने की निविदा आमंत्रित की गई जो कि नियम निर्देशों के विपरीत है। ऐसे में नपा सीएमओ की यह कार्यप्रणाली सवालों के कठघरे में है कि एक निर्धारित ट्रैक्टर की निर्धारित एजेंसी व निर्धारित मॉडल कैसे एक साथ 10 ट्रैक्टरों की खरीदी की जा सकती है जिससे यह पूरी निविदा सुर्खियों में है। इसके बाद भी स्वराज ट्रैक्टर संचालक ने अपनी जमा निविदा की एफडीआई 17 हजार रूपए की 9 नपा से वापिस चाही तो इस पर भी नपा ने अपना अडिय़ल रवैया अपनाया और एफडीआर देने से ही आना-कानी जा रही है। मामले को लेकर स्वराज ट्रैक्टर संचालक जयप्रकाश जैन ने इस पूरे मामले में जिला प्रशासन एवं नपाध्यक्ष से हस्तक्षेप की मांग की है अन्यथा की स्थिति में वह अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय की शरण में जाने को बाध्य होगें।
इस संबंध में नपा सीएमओ इशांक धाकड़ के मोबा.7974863896 पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन दूरभाष रिसीव नहीं हुआ।
इनका कहना है
ट्रैक्टर खरीदी निविदा में नियम निर्देशों का पालन किया जाएगा और किसी भी तरह से किसी भी निविदाकार को परेशान नहीं होने देंगें, यदि जमा एफडीआर वापस करने योग्य है तो वह वापस की जाऐंगी।
श्रीमती गायत्री शर्मा
नपाध्यक्ष, शिवपुरी

पेयजल पूर्ति हेतु नपा का ट्रैक्टर खरीदी मामला सुर्खियों में: नियमों को दरकिनार कर स्वराज ट्रैक्टर का टेण्डर निरस्त, जमा एफडी देने में हो रही आनाकानी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News





Be First to Comment