शिवपुरी: जिले के खनियांधाना थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 किलो 500 ग्राम गांजा जप्त किया हैं.
खनियांधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया की सूचना पर पहाडिया के पास कच्चा रास्ता ग्राम हीरापुर मे विवेक लोधी पुत्र शिशुपाल लोधी एवं पुष्पेन्द्र वंशकार पुत्र सुरेश वंशकार निवासीगण गरैठा एक मोटरसाईकल क्रमांक एमपी32जेडसी4027 से हीरापुर गांव के पास अबैध रुप से गांजा बेचने की फिराक मे खडे हैं। तभी पहाडिया के पास कच्चा रास्ता ग्राम हीरापुर पहुंचे तो दो व्यक्ति बैठे दिखे जो बीच मे एक सफेद रंग के कट्टा जिसमे कुछ भरा हुआ था रखे थ. दोनो व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. जिन्हे फोर्स ने पकड़ लिया. आरोपियों ने अपना नाम विवेक लोधी पुत्र शिशुपाल लोधी उम्र 19 साल निवासी गरौंठा एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम पुष्पेन्द्र पुत्र सुरेश वंशकार उम्र 21 साल निवासी ग्राम गरैठा थाना पिछोर का होना बताया.
मोटरसाईकल पर रखे प्लास्टिक के कट्टे की तलासी ली गई तो उसमे 5 किलो 500 ग्राम अबैध सूखा गांजा पाया गया. आरोपी विवके लोधी एवं पुष्पेन्द्र वंशकार से अपराध क्रमांक 0/2024 धारा 8/20 मे उक्त 5 किलो 500 ग्राम अबैध सूखा गांजा एवं अपराध मे प्रयुक्त मोटरसाईकल क्रमांक एमपी32जेडसी4027 जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
उक्त कार्यवाही मे निरी. सुरेश शर्मा, उनि अरबिंद जाट, प्र. आर. 776 नीतू सिंह, आर. 1046 बलराम अहिरवार, आर. 1073 अनूप, आर. 363 जयवीर, आर. 781 हेमसिंह, आर. 717 देवेश, म.आर. 577 हनीराजा चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं.






Be First to Comment