शिवपुरी में पिछले पांच साल से लिवइन में रह रहा प्रेमी अपनी प्रेमिका को छोड़कर दूसरी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। जब इसकी जानकारी पहली प्रेमिका को लगी तो उसने शिकायत एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई हैं। प्रेमिका का आरोप है कि उसके प्रेमी ने 3 जनवरी को शादी का आश्वासन दिया था, लेकिन वह दूसरी प्रेमिका के साथ लापता हो गया।
पांच से लिवइन में रह रहे थे
महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी ग्वालियर के रहने वाले एक युवक से हुई थी। इसके बाद वह ग्वालियर आकर रहने लगी थी, उसके एक बेटा भी थी। पति ने उसे छोड़ दिया था तो वह खुद का और बच्चे का पेट पालने के लिए वह ग्वालियर में मजदूरी करने लगी थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मुरैना के रहने वाले रिंकेश यादव से हो गई थी। रिंकेश टेलीकॉम कंपनी में काम करता था। रिंकेश के शादी के आश्वासन के बाद वह अपने बेटे के साथ रिंकेश के साथ शिवपुरी के फिजिकल क्षेत्र में आकर रहने लगी थी।
3 जनवरी को शादी का दिया आश्वासन, दूसरी प्रेमिका के साथ हुआ फरार
महिला ने बताया कि पिछले पांच सालों से वह रिंकेश के साथ पत्नी की तरह रह रही थी। इस बीच उसके पेट में रिंकेश का बच्चा भी आ गया था। शादी के बाद बच्चा पैदा करने की बात कहते हुए, उसने ऑवर्शन करवा दिया था। उसने 3 जनवरी 2025 को शादी करने की बात कही थी। इसी दौरान उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चलने लगा था। इस बात का उसे एहसास तक नहीं हुआ था। 10 नवंबर को वह काम के सिलसिले बाहर जाने की कहकर घर से निकला था। कई दिन गुजर जाने के बाद भी वह वापस नहीं आया। बाद में पता चला कि वह एक युवती के साथ भाग गया हैं और साथ ही घर में रखे कुछ जेवरात और पैसे भी साथ लेकर गया हैं। इसी की शिकायत लेकर आज वह एसपी ऑफिस आई हैं और न्याय की गुहार लगाई हैं।

पांच साल से लिवइन में रह रहा प्रेमी हुआ फरार: 3 जनवरी को शादी करने का किया था वादा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment