Press "Enter" to skip to content

PHE ऑफिस में कर्मचारियों ने की नारेबाजी: पद के मुताबिक नहीं मिल रहा वेतन, हड़ताल पर जाने की चेतावनी / Shivpuri News

शिवपुरी के पीएचई ऑफिस में बुधवार को पीएचई विभाग कर्मचारियों ने नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। कर्मचारी स्थाई वेतन नहीं मिलने से खफा हैं। इस दौरान कार्यपालन यंत्री को मौके पर बुलाने की मांग भी की गई, लेकिन कार्यपालन यंत्री नहीं पहुंचे। भड़के कर्मचारियों ने कार्यपालन यंत्री के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

पीएचई ऑफिस में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि एमपी में एक मात्र शिवपुरी पीएचई ऑफिस है। यहां करीब 200 कर्मचारी ऐसे हैं जो कर्मचारी जिस पद पर कार्य कर रहा हैं, उसे उस पद के हिसाब से वेतन न देते हुए चौकीदार के पद का वेतन दिया जा रहा है, जबकि न्यायालय भी आदेश जारी कर चुका है कि जो जिस पद पर कार्य कर रहा हैं। उसे उस पद के हिसाब से उसे स्थाई वेतन दिया जाए, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया जा रहा है।

यहां कार्यपालन यंत्री द्वारा स्थाई वेतन पर रोक लगाकर फोर्थ क्लास का वेतन दिया जा रहा हैं। इस मामले शिकायत ग्वालियर मुख्य अभियंता से की थी। उनका कहना था कि वेतन को कार्यपालन यंत्री द्वारा रोका गया है। इस त्रुटि को कार्यपालन ही ठीक कर सकते हैं।

कार्यपालन यंत्री से कई बार स्थाई वेतन शुरू करने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी की शिकायत को लेकर सभी कर्मचारी एकजुट जोकर पीएचई ऑफिस कार्यपालन यंत्री से मिलने पहुंचे थे, लेकिन वह नहीं मिले। ऐसे में अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो सभी कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!